Maharashtra Inmates Corona Positive: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के आधारवाड़ी जेल में 20 कैदी एक साथ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. यह जेल मुंबई के कल्याण इलाके में है. शुरुआत में इन कैदियों में हल्के-फुल्के लक्षण देखे गए थे. जांच के बाद पता चला की इन 20 कैदियों में कोरोना के लक्षण हैं. जेल अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद इन सभी कैदियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज जारी है.

अन्य कैदियों को किया गया क्वारंटाइन

जेल अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित कैदियों के संपर्क में आए अन्य सभी कैदियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. डॉक्टरों की ओर से क्वारंटाइन किए गए सभी कैदियों पर नजर रखी जा रही है. मेडिकल टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द इन कैदियों को कोरोना से ठीक कर वापस जेल में भेजा जाए. जेल में कोरोना का संक्रमण कैसे फैला इस बात की जानकारी अभी तक किसी भी अधिकारियों के पास नहीं है. अधिकारी इस बात की तहकीकात में जुटे हुए हैं कि आखिर कोरोना का संक्रमण जेल के अंदर कैसे पहुंचा.

रविवार के दिन महाराष्ट्र में कोरनोा के 1715 नए मरीज

बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार के दिन कोरोना संक्रमण के 1715 नए मरीज सामने आए. नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 65,91,697 पर पहुंच गए. वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 1,39,789 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई.

Poonch Encounter: पुंछ में एनकाउंटर का आज आठवां दिन, आतंकियों ने 11 नागरिकों की हत्या की, जानें अब तक क्या हुआ?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट