INS Ranvir Explosion: मुंबई में INS रणवीर में धमाका, तीन नौसैनिक की मौत, कई जख्मी

INS Ranvir Explosion: मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आज यानी मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया. इस धमाके में तीन नौसैनिक शहीद हो गए, वहीं कई सैनिक घायल बताए जा रहे हैं. घटना के तुरंत बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को काबू में किया. इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी ने दी है.

आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है. आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

In an unfortunate incident today at Naval Dockyard Mumbai, 3 naval personnel lost their lives in an explosion in an internal compartment onboard INS Ranvir. Responding immediately, the ship’s crew brought the situation under control. There is no major material damage. pic.twitter.com/c9wJUieCCj
— ANI (@ANI) January 18, 2022

बताया जा रहा है कि धमाके में घायल हुए तीन नौसैनिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. आईएनएस रणवीर में ये किस कारण से धमाका हुआ इसे लेकर नौसेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. धमाके की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने कमिटी बैठा दी है, जो इस बात की जांच करेगी कि ये धमाका कैसे हुआ.

ये एक बड़ी घटना है, जिसमें तीन नौसैनिक शहीद हो जए. इस घटना में कुछ और नौसैनिक घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि वॉरशिप में मौजूद कई सैनिक जख्मी हो गए हैं. वहीं, कोई बड़ी सामग्री क्षति की जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Coronavirus Cases in India: कोरोना के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा- कोरोना टेस्ट बेहद ज़रूरी, इसे तुरंत बढ़ाया जाए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News