IPL के 15वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पिछले साल की रनर-अप टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें केकेआर की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 2 पॉइंट अपने नाम कर लिया है। बीस ओवरों में जीत के लिए मिले 132 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 9 गेंदे शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
IPL 2022: केकेआर के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टास जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रितुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों कैच आउट हो गए। कानवे भी सिर्फ 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। राबिन उथप्पा ने अपनी टीम की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन सिर्फ 28 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। अंबाती रायुडू भी सिर्फ 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिवम दूबे भी टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 3 रन बनाकर रसेल की गेंद पर सुनील नारायन के हांथों कैच आउट हो गए। सीएसके की आधी टीम 11वें ओवर में सिर्फ 61 रनों पर ही सिमट गयी। लेकिन इसके बाद सीएसके की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों पर नॉट आउट रहते हुए एक छक्के और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाये तो वहीं कैप्टन रवींद जडेजा 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे; जिसकी मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वें ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर मैच को अपने नाम कर लिया। केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 44 रन , वेंकटेश अय्यर ने 16 रन, नितीश राणा ने 21 रन और सैम बिलिंग ने 25 रन बनाये। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर और शेल्डन जैक्सन 3 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
IPL 2022 में कल खेले जाने वाले मैचों में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जायेगा और दूसरा मैच किंग्स एलेवेन पंजाब (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जायेगा।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





