मुंबई की कुलाबा पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ महा विकास अघाड़ी सरकार से जुड़े नेताओं के कथित फोन टैपिंग का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में पुलिस कोई ठोस कदम ना उठाए इसलिए रश्मि शुक्ला ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने मामले में शुक्ला को बड़ी राहत दी और कुलाबा पुलिस से कहा कि वे 01 अप्रैल तक उनके (शुक्ला) खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करे.

गैर-कानूनी तरीके से फोन टैप करने का आरोप

कोर्ट ने शुक्ला को मामले के जांच अधिकारी को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं और जांच में सहयोग करने के लिए शुक्ला को जांच अधिकारी के सामने 16 मार्च और 23 मार्च को 11 से 1 बजे के बीच उपस्थित रहने को कहा है. बता दें कि शुक्ला पर आरोप है कि जब वो एसआईडी की चीफ थीं, तब उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे का कथित तौर से गैर-कानूनी तरीके से फोन टैप किया था.

टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था

एक अधिकारी ने बताया कि इस आरोप के बाद उनके खिलाफ मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन में स्पेशल ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर राजीव जैन की शिकायत पर टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. बता दें कि इसके पहले शुक्ला के खिलाफ पुणे के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. उस एफआईआर में आरोप था कि जब वो पुणे पुलिस कमिश्नर थीं, तब उन्होंने कुछ फोन टैप किए थे. शुक्ला को इस मामले में भी कोर्ट से राहत मिली है.

ये भी पढ़ें-

<a title="भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया पाकिस्तान की सीमा में कैसे फायर हुई सुपरसोनिक मिसाइल, जताया खेद" href="https://www.abplive.com/news/india/indian-missile-fired-in-pakistan-area-india-ministry-of-defence-says-technical-malfunction-order-high-level-inquiry-regrett-ann-2079580" target="">भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया पाकिस्तान की सीमा में कैसे फायर हुई सुपरसोनिक मिसाइल, जताया खेद

<a title="Crude Price Hike: आईएमएफ प्रमुख बोलीं, कच्चे तेल के बढ़ती कीमतों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा नकारात्मक असर" href="https://www.abplive.com/business/crude-oil-and-energy-price-hike-will-have-negative-impact-on-indian-economy-says-imf-chief-2079572" target="">Crude Price Hike: आईएमएफ प्रमुख बोलीं, कच्चे तेल के बढ़ती कीमतों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा नकारात्मक असर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट