IRCTC Ramayana Yatra Train: आईआरसीटीसी ने भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. देश की पहली रामायण सर्किट ट्रेन 7 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है. यह ट्रेन भारतीय रेलवे का एक अभिनव प्रयास है, जो यात्रियों को अगले 17 दिन में प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों जैसे अयोध्या, सीतामढ़ी और चित्रकूट इत्यादि के दर्शन करवाएगी.

यात्रा का पहला पड़ाव प्रभु श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या होगा. इसके बाद ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां जानकी जन्म स्थान और नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन होंगे. ट्रेन का अगला पड़ाव काशी होगा, जहां से पर्यटक बसों के जरिए काशी के प्रसिद्ध मंदिरों सहित सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट की यात्रा करेंगे.

अयोध्या से रामेश्वरम तक चलेगी ट्रेन

ये ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कोविड-19 संबंधी हालात में सुधार के मद्देनजर रेलगाड़ियों के जरिए घरेलू पर्यटन को फिर से शुरू करने की दिशा में मददगार होगी. इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने शनिवार को बताया कि इस तरह की एक यात्रा सात नवंबर से शुरू हो चुकी है. एक वक्तव्य में बताया गया, ‘‘पहली रामायण सर्किट ट्रेन सात नवंबर को नई दिल्ली से चली. उसके बाद अब चार अन्य रेलगाड़ियां भी रवाना होंगी.’’

दक्षिण भारत के धार्मिक पर्यटन बाजार के मद्देनजर आईआरसीटीसी श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै का संचालन करेगा. यह ट्रेन मदुरै से शुरू होगी और हम्पी, नाशिक, चित्रकूट, इलाहाबाद, वाराणसी जाएगी. फिर मदुरै वापस आएगी. यह ट्रेन 16 नवंबर को रवाना होगी. इसमें बताया गया कि श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-श्री गंगानगर 25 नवंबर को रवाना होगी.

ये भी पढ़ें-

‘BJP परिवार वाली पार्टी नहीं’, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में PM मोदी ने की कार्यकर्ताओं की तारीफ, जानें विधानसभा चुनावों को लेकर क्या बोले

Blog: पीएम मोदी के दिए ’मूल मंत्र’ से कोई हिला पाएगा योगी आदित्यनाथ का सिंहासन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया