Irfan ka Cartoon: क्या चंद्रशेखर आजाद का सपना होगा पूरा!

Irfan ka Cartoon: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आजाद ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनका एक भी प्रत्याशी सवर्ण नहीं होगा. मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है.

कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि नेताओं का काम सपने देखना और सपने दिखाना होता है. अब उत्तर प्रदेश में एक नए नेता आए हैं- चंद्रशेखर आजाद. जो सपने खुद देख भी रहे हैं और दिखा भी रहे हैं. बरहाल फायदे का तो पता नहीं लेकिन नुकसान बहन जी (मायावती) का ही होने वाला है. अब देखना ये होगा कि उनके कितने सपने पूरे होते हैं क्योंकि सपने तो हर कोई ही देखता है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ”योगी आदित्यनाथ कोई भी सीट तय कर लें, ऐसा नहीं है कि मैं सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ूंगा, मैं वहां लड़ूंगा जहां से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे.” उन्होंने कहा कि केवल एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को ही उनकी पार्टी टिकट देगी.

योगी आदित्यनाथ ने अब तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं. अगर लड़ेंगे सीट कौन सी होगी. अभी शनिवार को ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी पार्टी जहां से कहेगी, वो वहां से चुनाव लड़ लेंगे. योगी आदित्यनाथ ने अब तक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है. वो 2017 में मुख्यमंत्री बनने से पहले तक लोकसभा के सदस्य थे. 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद चुने गए. वो लगातार 5 बार से गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव जीते. लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विधानपरिषद की राह चुनी.

ये भी पढ़ें-

Delhi: छठ पर्व पर दिल्ली सरकार और बीजेपी में छिड़ी जंग, यमुना में जहरीले झाग पर कर रहे सियासत

Nawab Malik के खिलाफ पहले सवा करोड़ का मानहानि केस, अब समीर वानखेड़े के पिता ने SC/ST एक्ट के तहत की शिकायत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News