Irfan ka Cartoon: उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई. इस दौरान 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग की. इस फेज में कुल 2.02 करोड़ मतदाता (Voters) 586 उम्मीदवारों (Candidates) के भाग्य का फैसला करेंगे. इससे पहले 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव हुआ था. उस दौरान 11 जिलों के लिए वोटिंग की गई थी. पहले चरण के मतदान के दौरान 62 फीसदी मतदान हुआ था.

वहीं चुनाव खत्म होने के वाद तमाम नेताओं ने इन सीटों पर जीत को लेकर अपने-अपने दावे किए हैं. इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि "दूसरे चरण में जनता के समर्थन को देखते हुए कह सकते हैं, दो चरणों में ही सपा-गठबंधन द्वारा जीती जा रही सीटों का शतक पूरा हो गया है. जाने माने कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून के जरिए इसी मुद्दे पर चुटकी ली है.

इरफान ने कार्टून में क्या कहा

कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून में अखिलेश को ब्लैक बोर्ड पर 100 लिखते दिखाया गया है. सामने विकेट लगी है. अखिलेश ने बोर्ड पर लिखते हुए सपा को 100 रन दिया. वहीं विकेट के आसपास कोई नहीं है. ऐसे में अखिलेश खुद को सौ रन देते हुए सोच रहे हैं, ‘फिलहाल तो हम ही अंपायर हम ही बल्लेबाज."

वहीं दूसरे चरण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि, "लोकतंत्र के महायज्ञ के द्वितीय चरण में अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने वाली समस्त जागरूक-सम्मानित जनता का हार्दिक अभिवादन. चुनाव में आपका उत्साह आपकी जागरूकता को प्रतिबिंबित कर रहा है. आपका वोट उत्तर प्रदेश में ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की यात्रा को नवीन गति प्रदान करेगा."

ये भी पढ़ें:

वोटिंग से पहले पीएम मोदी- अमित शाह की अपील, ‘लोकतंत्र के त्योहार में ज्यादा से ज्यादा लोग हों शामिल, रिकॉर्ड संख्या में करें वोट'

Watch: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ PSLV-C52, ISRO का 2022 का पहला अभियान शुरू, दो छोटे उपग्रह भी लेकर गया साथ

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट