आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब के मंत्रियों के सीएम भगवंत मान टारगेट देंगे और मंत्रियों को टारगेट पूरा करना होगा. उन्होंने मोहाली में हुई एक बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हिस्सा लिया था. सीएम केजरीवाल के इस बयान पर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने एक कार्टून बनाया है और तंज़ कसा है.

इरफान ने अपने कार्टून में इस बात की ओर इशारा किया है कि पंजाब की सरकार ‘रिमोट की सरकार’ के तौर पर काम करेगी. इरफान ने जो कार्टून बनाया है उसमें लिखा है, "आपको टारगेट पूरा करना होगा. नहीं किया तो दिल्ली शिकायत होगी!" इरफान ने अपने कार्टून में सीएम मान को मंत्री से कहते दिखाया है कि आपको जो टारगेट दिया जाएगा उसे पूरा करना पड़ेगा. जबकि कार्टून में आप संयोजक रिमोट लिए दिखाई दे रहे हैं.

केजरीवाल ने क्या कहा था?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कैबिनेट में जिन-जिन मंत्रियों को कल शपथ दिलाई गई थी. मैं उनको बधाई नहीं, शुभकामनाएं दूंगा. प्रार्थना करूंगा कि जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वो जिम्मेदारी लगन, इमानदारी और मेहनत के साथ पूरी करेंगे. एक-एक व्यक्ति पर लोगों की निगाहें हैं. समय कम है. अभी-अभी मान ने कहा कि 75 साल हमलोगों ने खराब कर दिए. अब टाइम कम है.”

उन्होंने कहा, "मान साहब हर एक मंत्री को टारगेट देंगे, समय निर्धारित किया जाएगा. रात दिन काम करना पड़ेगा. खूब मेहनत करना पड़ेगा. काम पूरा नहीं होगा तो जनता कहेगी इस मंत्री को बदलो, दूसरे मंत्री को लेकर आओ. हो सकता है तब थोड़ा बुरा लगे लेकिन मजबूरी है. काम तो करना पड़ेगा, टारगेट पूरे करने पड़ेंगे. किसी को चंडीगढ़ में नहीं बैठना है. लोगों को घोड़ा-गाड़ी की आदत पड़ जाती है. 24 घंटे जनता के बीच में रहना है.”

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट