पाकिस्तान में मौजूदा पीएम इमरान खान की सरकार गिरने के कगार पर है. जिसके बाद चुनाव को लेकर चर्चा तेज है. ऐसे में बताया गया है कि इमरान खान के अलावा अब कुछ और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर भी राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं. पाकिस्तान के ताबड़तोड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हाफीज अपने पुराने साथी इमरान खान की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. इसी मुद्दे को इरफान ने कार्टून के जरिए बताने की कोशिश की है.

कार्टून में सिद्धू पर व्यंग
इरफान के इस कार्टून में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चुनाव लड़ने का तो जिक्र है ही, लेकिन इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर पर भी व्यंग कसा गया है. इस कार्टून में भी आप राजनीतिक व्यंग देख सकते हैं. इस कार्टून में लिखा गया है कि शाहिद अफरीदी समेत कई क्रिकेटर चुनाव लड़ेंगे… इसके बाद एक भारतीय शख्स को ये कहते हुए दिखाया गया है कि – "हमारे यहां से भी ले जाइए – एक यहां भी खाली है." दूसरी तरफ सिद्धू खड़े दिख रहे हैं.

बता दें कि पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इमरान खान सरकार का गिरना लगभग तय माना जा रहा है. जिसके बाद पाकिस्तान में नई सरकार बन सकती है. वहीं चुनावों की भी बात हो रही है. इसके बाद अफरीदी और हाफीज के चुनाव लड़ने की बात सामने आई. बताया जा रहा है कि शाहिद अफरीदी कराची से चुनाव लड़ेंगे. वहीं मोहम्मद हाफिज सरगोधा से नेशनल असेंबली की सीट के लिए चुनाव में उतरेंगे. जल्द पीएम इमरान खान एक बार फिर पाकिस्तान के लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें -

RBI ने देश के सभी बैंकों के ATM पर कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा देने का एलान किया, जानें इसके फायदे

COVID-19 Precaution Dose: बूस्टर डोज़ लेने में रुकावटें खत्म, अब इस तारीख से 18 साल से ज़्यादा उम्र के सभी लोग ले सकेंगे तीसरी वैक्सीन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट