Irfan Ka Cartoon: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहिया तेजी से घूम रहा है और इसकी धुरी अयोध्या बनी है. ABP News-C Voter के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा मिलेगा? इस सवाल पर 59 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. जबकि नहीं कहने वाले 41 फीसदी लोग हैं. इसको लेकर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून बनाया है.

इरफान ने कार्टून में क्या दिखाया है?

इरफान ने अपने कार्टून में राम मंदिर पर ABP News-C Voter के सर्वे का जिक्र करते हुए लिखा है, ”राम मंदिर निर्माण का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा.” इस बात को सुनकर कार्टून में प्रियंका गांधी काफी चिंतित नज़र आ रही हैं. तभी पीछे से उनके ड्राइवर कह रहे हैं, ”मैडम मंदिर जाने के लिए गाड़ी लगाऊ?” आप भी देखें कार्टून.

राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा मिलेगा ?

हां- 59
नहीं-41

इसी से जुड़ा एक और सवाल लोगों से पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय सबसे ज्यादा किसे देंगे? इस सवाल पर 50 फीसदी लोगों ने कहा बीजेपी को दिया जाना चाहिए. 39 फीसदी लोगों ने कोर्ट को श्रेय दिया. वहीं 11 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने इसका श्रेय न बीजेपी को दिया न ही कोर्ट को.

मंदिर निर्माण का श्रेय सबसे ज्यादा किसे देंगे?
बीजेपी- 50
कोर्ट -39
इनमें से कोई नहीं-11

जब सर्वे में पूछा गया कि अगर बीजेपी जीतती है तो उसमें राम मंदिर को श्रेय कितना होगा? 51 फीसदी ने कहा कि बहुत ज्यादा. 28 फीसदी ने कहा कि बहुत कम और 21 फीसदी लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया.

यह भी पढ़ें.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Nagaland Incident: नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह का लोकसभा में बयान, कहा- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट