उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है. यह चरण राज्य में सबसे महत्वपूर्ण है. राज्य में 9 जिलों में फैले पूर्वाचल के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल हैं. सभी चरणों की मतगणना 10 मार्च को होगी. जाने माने कार्टूनिस्ट इरफान ने आज इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है.

कार्टूनिस्ट इरफान ने कहा, ‘यूपी में 5 साल का युद्ध विराम होगा. यूपी में दिन-रात सभी दल एकदूसरे पर आरोपों के बम और घोषणाओं की मिसाइलें दाग रहे थे. इसका रिजल्ट 10 मार्च को ही आएगा लेकिन आखिरी चरण में आप लोग मतदान करने जरूर जाइए.'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्ववर्ती छह चरणों में 349 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. प्रचार प्रसार में राज्य के विपक्षी दलों सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा नीत सरकार की आलोचना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, तो सत्तारूढ़ भाजपा ने सत्ता विरोधी माहौल को समाप्त करने के लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान कथित गुंडाराज, माफिया राज और दंगों जैसे मुद्दों को उठाया.

चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा के विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों की मौत, आवारा पशुओं की समस्या, गुंडा राज और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. सत्ता विरोधी लहर को खत्म करने की कोशिश करते हुए, भाजपा ने पिछली सपा सरकार के दौरान कथित अवैध वसूली, गुंडाराज, माफिया राज और मुजफ्फरनगर दंगों जैसे मुद्दों पर अपने प्रचार अभियान को केंद्रित किया. भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने जिन माफिया तत्वों को जेल में डाल दिया गया है, वे सपा की सरकार बनने पर जेल से बाहर हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-
UP Polls: ‘वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं…’ यूपी के सियासी रण में आखिरी चरण की वोटिंग से पहले बोले पीएम मोदी, जनता से की ये अपील

बड़ी गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय शेयर बाजार, SGX Nifty 450 अंकों की गिरावट के साथ कर रहा कारोबार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट