Irfan ka Cartoon: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार सामाजिक समीकरणों को साधने में लगी हुई है. इसी कड़ी में रविवार को यहां कैबिनेट का विस्तार हुआ है. जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार सहित कुल सात विधायकों को योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार के अलावा पलटू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को भी योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है.

कार्टून में क्या है?

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस कैबिनेट विस्तार में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है. कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने आज के कार्टून में योगी के कैबिनेट विस्तार को आने वाले चुनावों से जोड़ा है. साथ ही में उन्होंने इसको योगी की साइकिल और अखिलेश यादव की साइकिल के बीच की रेस भी बताया है. इरफान कहते हैं, "कल योगी जी ने भी एक साइकिल पकड़ ली है, उस साइकिल की पीछे एक चलाने वाला भी ले लिया है जो उसमें पेडल मार रहा है. अब ये देखना है कि उनकी ये साइकिल उनको कहां तक लेकर जाती है. जिस सफर पर वो निकले हैं वहां वो पहुंच पाते है या नहीं पहुंच पाते हैं. या फिर पीछे आने वाले जो साइकिल सवार हैं वो आगे निकल जाते हैं."

यह भी पढ़ें

बंगाल में बीजेपी को लग सकता है एक और झटका, बाबुल सुप्रियो के बाद लॉकेट चटर्जी के TMC में जाने की अटकलें

PM Modi के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में चलेगा ‘अनोखा सफाई अभियान’, ऐसे दूर होगी लोगों की परेशानी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट