प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. उनको अपने भतीजे अखिलेश यादव की पार्टी में भाव न मिलने से वह अब बीजेपी में अपनी संभावना तलाश कर रहे हैं. इसका संकेत भी उन्होंने दिया है. ऐसे में मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि शिवपाल यादव को बीजेपी यूपी में डिप्टी स्पीकर बना सकती है.

कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि सियासी दरिया में डूबते शिवपाल यादव को अब किसी तिनके का नहीं, बल्कि कमल का सहारा मिल सकता है. इसके संकेत भी मिलने लगे हैं. कार्टून में शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ साइकिल पर पीछे बैठे हैं और उनके पीछे सीएम योगी आदित्यनाथ बुल्डोजर पर दिख रहे है. कार्टून में शिवपाल कहते दिख रहे हैं- ‘मुझे यहीं उतार दो.. मैं बुल्डोजर से लिफ्ट ले लूंगा.'

समावादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अखिलेश ने भले ही अपने चाचा को चुनाव लड़वाकर विधायक बनवा दिया हो, लेकिन इस समय उनकी ज्यादा कोई दिलचस्पी शिवपाल को लेने में दिख नहीं रही है. चुनाव में भले ही परिवार की एकता की बातें चली थी. पर हार के बाद इसके बाद समाजवादी पार्टी ने जब उनको विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया तो उनके तेवर तल्ख होने लगे. 28 मार्च को समाजवादी पार्टी के सहयोगी दलों की बैठक से किनारा करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने 29 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. मीडिया को अपने अगले कदम का इंतजार करने को कहा. उसके बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और इसे निजी मुलाकात बताया.

ये भी पढ़ें-
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी- लोकतंत्र और समाज के लिए पार्टी में परिवर्तन जरूरी

श्रीलंका की बदहाली पर बोले संजय राउत- इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हालात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट