जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने एक नाका चेकिंग के दौरान एक कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया. यह बरामदगी मंगलवार की रात नाका पार्टी देख वाहन चालक मौके से फरार होने के बाद वाहन की तलाशी के दौरान हुई. लेकिन यह साफ नहीं है कि हथियार किस संगठन के लिए ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे.

आतंकी हिंसा में बढ़ोतरी के बाद नए सिरे से सुरक्षा बलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग पुलिस की एक टीम महमोदाबाद डूरू इलाके के पास रात में वाहनों की तलाशी कर रही थी. चेकिंग के दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक वाहन पुलिस पार्टी को देख रुक गया. पुलिस टीम ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग की, लेकिन वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़े गए वाहन की जांच करने पर एक लाल रंग का बैग बरामद किया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद था. बैग से एक एके-56 (शॉर्ट बैरल), दो एके मैगजीन, 2 पिस्टल, तीन पिस्टल मैगजीन, छह हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 44 राउंड, 9 एमएम के 58 राउंड बारूद और एक स्लिंग बरामद किया गया.

थाना दूरू अनंतनाग में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि नाका बिछाया गया है और भागने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस को वाहन के मालिक के बारे में कुछ सुराग मिले हैं और वह उस संदिग्ध का पता लगाने की कोशिश कर रही है जो आतंकवादी हथियारों की खेप ले जा रहा था.

ये भी पढ़ें- कश्मीर का रोना रोने वाले पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ को राजनाथ सिंह ने अमेरिका की धरती से दिया ये संदेश

आसनसोल में उप-चुनाव के दौरान BJP नेता के काफिले पर पत्थरबाजी, TMC पर आरोप, अग्निमित्रा पॉल बोलीं- मूकदर्शक बनी रही पुलिस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया