Jahangirpuri Violence: क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपराध शाखा और जिला पुलिस संयुक्त रूप से जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच कर रही है. बता दें कि बीते दिन 16 अप्रैल की शाम को राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

20 आरोपियों में पहले गिरफ्तार हुए 14 आरोपियों को रविवार को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया. वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हिंसा प्रभावित इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस को तैनात किया गया है. विवाद के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रभावित इलाकों में अपनी तैनाती बढ़ा दी है साथ ही गश्त भी लगाई जा रही है.

गृह मंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक से बात की और उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा. वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा और पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की.

गौरतलब है कि आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और पांच तलवार बरामद की गई हैं. गिरफ्तार 20 आरोपियों में से 4 एक ही परिवार के पुरुष हैं. ये दूसरे पक्ष के बताए जा रहे हैं. आरोपियों को धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 323, 427, 436, 307, 120बी आईपीसी औरआर्म्स एक्ट के तरह गरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें-

<a title="Delhi Violence: जहांगीरपुरी में हिंसा के एक दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती" href="https://www.abplive.com/news/india/delhi-day-after-violence-in-jahangirpuri-tense-peace-police-deployed-everywhere-witnesses-narrated-the-incident-2104226" target="">Delhi Violence: जहांगीरपुरी में हिंसा के एक दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

<a title="Jahangirpuri violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, नए वीडियो में गोलियां चलाता दिखा शख्स – अब तक की बड़ी बातें" href="https://www.abplive.com/news/india/jahangirpuri-violence-delhi-police-arrest-20-accused-alert-in-up-cctv-footage-fir-bjp-congress-reaction-2104184" target="">Jahangirpuri violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, नए वीडियो में गोलियां चलाता दिखा शख्स – अब तक की बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट