Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वहादान इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन गुप्त और विशेष जानकारी पर आधारित था, और सुबह के समय पुलिस और सेना के 3RR के संयुक्त बलों द्वारा ऐश्मुक़ाम के वहादान इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

तलाशी अभियान के दौरान आतंकी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान के दौरान गंजीपोरा निवासी हाफिज अब्दुल्ला मलिक के रूप में पहचाने गए एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. अब्दुल्लाह इस साल सितंबर के महीने में टीआरएफ( द रेजिस्टेंस फ्रंट) में शामिल हुआ था. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और सात गोलियां बरामद कीं, हालांकि पूछताछ के दौरान वह तलाशी दलों को काट्सू के जंगल में ले गया, जहां सुरक्षा बलों ने 40 राउंड के साथ एक AK47 और 02 मैगज़ीन बरामद की.

TRF कई आतंकी वारदात में शामिल

गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है और भी छापेमारी और गिरफ्तारियों की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि TRF लश्कर के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के रूप में काम करता है और कश्मीर घाटी में होने वाली कई आतंकी वारदात में शामिल है. बताया जाता है कि आम लोगों और सुरक्षाबलों के जवानों पर हमले करने वाले "पिस्टल गैंग" भी इसी का हिस्सा है.

Padma Awards 2021: पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे समेत सात हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, 10 हस्तियों को मिला पद्म भूषण

Extortion Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी को मुंबई पुलिस का समन, स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी के लिए मांगा है और वक्त

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट