Jammu Kashmir: पर्यटन स्थल गुलमर्ग (Gulmarg) में कोविड-19 के करीब 100 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. पर्यटन स्थलों पर कोविड नियमों को लागू करने को लेकर खास जोर दिया जा रहा है. गुरुवार को एक स्कीइंग शिविर (Gulmarg Skiing Camp) में 70 छात्रों और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सभी शीतकालीन खेल गतिविधियों (Gulmarg Winter Sports) को रोक दिया गया था. गुलमर्ग के एसडीएम समीर अहमद के अनुसार गुलमर्ग में कोरोना विस्फोट के बाद संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए होटलों और छात्रावास की सफाई समेत कई उपाय किए गए हैं.

गुलमर्ग में कोरोना विस्फोट

गुलमर्ग में कोरोना (Corona) विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों (Tourists) को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. एसडीएम गुलमर्ग ने भी एक आदेश जारी कर गुलमर्ग जाने के इच्छुक सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रिसॉर्ट में प्रवेश करने से पहले एक कोविड निगेटिव रिपोर्ट देने के लिए कहा है. लेकिन अभी तक गुलमर्ग में किसी भी पर्यटक के संक्रमित होने की खबर नहीं है. कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच बड़ी संख्या में लोग यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

Pakistan: पाकिस्तान ने अपनी पहली सुरक्षा नीति में कहा- जम्मू कश्मीर का अनसुलझा विवाद भारत-पाक संबंधों में बाधा

जम्मू-कश्मीर में 2456 नए मामले सामने आए

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 2456 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान संक्रमण की वजह से यहां 5 लोगों की जान चली गई है. जम्मू-कश्मीर में कुल सक्रिय मामले 10 हजार से अधिक हो गए हैं. कोविड संक्रमण से अब तक 4557 लोगों की मौत हो चुकी है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने संक्रमण में वृद्धि के मद्देनजर वीकेंड लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू (Night Curfew) भी जारी किया है. लोगों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

Army Day 2022: देशभर में मनाया जा रहा है सेना दिवस, पीएम मोदी बोले- सेना के बलिदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट