Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डोडा में बेकाबू होकर मिनी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनी बस के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने की वजह से गुरूवार की सुबह आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल है. ऐसा बताया जा रहा है कि सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए. इसके बाद मौके पर ही आठ लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य घायल हो गए.

घायलों में से कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्त में दम तोड़ दिया जबकि कुछ लोगों की जीएमसी डोडा में मौत हो गई.

Union Minister Dr Jitendra Singh says 8 people have lost their lives in a road accident near Thatri in Doda, Jammu & Kashmir

Just now spoke to D.C.Doda Vikas Sharma, the injured being shifted to GMC Doda;Whatever further assistance required will be provided, he adds.

(file pic) pic.twitter.com/5ZuTDOBybf
— ANI (@ANI) October 28, 2021

मिनी बस जिस वक्त डोडा से थथरी जा रही थी उस समय यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं. अधिकारियों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. और ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News