
<p style="text-align: justify;"><strong>Jammu kashmir:</strong> पाकिस्तान लगातार अपने नापाक साजिश को अंजाम देने में लगा हुआ है. वह सीमावर्ती इलाकों को अशांत करने में लगा हुआ है. जम्मू के सतवारी इलाके के फ्लाई मंडाल में पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए हैं. बीती रात अंतरराषट्रीय सीमा से सटे फ्लाई मंडाल इलाके में ड्रोन से एक एम 4 राइफल, कुछ मैग्जीन और अन्य विस्फोटक गिराए गए.</p> <p style="text-align: justify;">इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन इस विस्फोट में कोई नुकसान होने की खबर नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना शाम लगभग 6:50 बजे हुई. आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले में केपी मार्ग स्थित सीआरपीएफ के बंकर की तरफ ग्रेनेड फेंका.’’ उन्होंने कहा कि ग्रेनेड बंकर पर नहीं गिरा और इसके पास फटा जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ.</p> <p style="text-align: justify;">यह हमला ऐसे समय हुआ जब श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने माजिद अहमद नाम के व्यक्ति को गोली मार दी जिसे गंभीर हालत में एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






