Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुंछ के सूरनकोट में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान आज एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए. इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. उसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था. एनकाउंटर अभी भी जारी है. गौरतलब आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

#Correction: The JCO & four soldiers have lost their lives during a counter-terror operation in Poonch* sector in J&K, say Sources
— ANI (@ANI) October 11, 2021

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. अभियान अब भी जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था.’’

ये भी पढ़ें:

कश्मीर में संदिग्धों की धरपकड़ और पूछताछ में बड़ा खुलासा, ISI ने आतंक फैलाने के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी में TRF के दो सदस्य गिरफ्तार, रच रहे थे बड़ी वारदात की साजिश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया