Jammu Kashmir News: कुलगाम में कुछ घंटों के भीतर दो आतंकी वारदात, पुलिसकर्मी और मजदूर की गोली मारकर हत्या

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो अलग-अलग वारदात में एक पुलिसकर्मी और एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेहाम में आतंकियों ने बिहार के मजदूर शंकर को गोली मार दी. घायल मजदूर की मौत हो गई.

इससे पहले शाम के करीब छह बजकर पांच मिनट पर आंतकवादियों ने बंटो शर्मा नाम के पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश जारी है.

बता दें कि 12 सितंबर को भी आतंकियों ने श्रीनगर के खानयार इलाके में एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी थी. कुपवाड़ा जिले के रहने वाले प्रोबेशनरी उप-निरीक्षक अरशद अहमद एक आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले कर गए थे, वहां से लौटते हुए रास्ते में उन्हें गोली मारी गई थी.

घटना के सीसीटीवी फुटेज में आतंकवादी पुलिसकर्मी को पीछे से बेहद करीब से कम से कम दो गोलियां मारते और वहां से भागते हुए दिख रहा है.

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा- नाजायज़ तरीके से हटाया गया 370 और 35A, वक्त आएगा जब…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News