Jammu Kashmir News: श्रीनगर के बाटमालू में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, हुई मौत

Jammu Kashmir News: श्रीनगर के बाटमालू इलाके में रविवार की शाम आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. शहीद हुए 29 साल के पुलिसकर्मी का नाम तौसीफ अहमद है. उन्हें बाटमालू के एसडी कॉलोनी में गोली मारी गई.

गोली लगने के बाद आनन फानन में तौसीफ अहमद को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसएमएचएस अस्पताल के मेडिकल सुरिटेंडेंट डॉक्टर कंवलजीत सिंह ने पुलिसकर्मी की मौत की पुष्टि की.

गंभीर हालत में मिला आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गंभीर रूप से घायल देखा गया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी की पहचान हरमैन गांव के साहिल बशीर के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने उसे अपने गांव में गंभीर हालत में देखा.

पुलिस सूत्रों ने कहा, "कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे गोली कैसे लगी. वह 12 अक्टूबर को आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ था और हमारी सूची में था."

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा, ट्वीट कर पूछा- कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News