Jammu Kashmir News: श्रीनगर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की शख्स की हत्या, पुलिस तलाश में जुटी

Jammu Kashmir News: श्रीनगर के पॉश कारानगर इलाके में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मारे गए शख्स का नाम अब्दुर रहमान गुरु है और वो  श्रीनगर के चट्टाबल के गालवांटेंग निवासी था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब्दुर रहमान गुरु को नजदीक से गोली मारी गई. अधिकारी ने बताया कि उन्हें पास के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

अब्दुर रहमान गुरु को मारी गई चार गोलियां

श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक एसएमएचएस अस्पताल के डॉ कंवलजीत सिंह ने बताया कि मृतक को तीन गोलियां उसके सीने पर और एक चेहरे पर मारी गई. इस हमले के बाद पुलिस अज्ञात बंदूकधारियों की तलाश में जुट गई है. उन्हें पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है.

Umer Sharif Death: पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का 66 साल की उम्र में निधन

Punjab Crisis: सिद्धू की नाराजगी पर सस्पेंस जारी, कांग्रेस ने अपनाई वेट एंड वॉच की रणनीति

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News