Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रतिबंध/छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति दिए जाने का फैसला हुआ. धार्मिक स्थल पर संचालन से सभी संबंधित व्यक्ति को कम से कम एक टीका लेना अनिवार्य होगा. जिलाधिकारी की तरफ से चिन्हित धार्मिक स्थल जैसे बाबा धाम मंदिर इत्यादी में ई-पास से अधिकतम 100 व्यक्ति 1 घंटे में प्रवेश कर सकेंगे.

विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा

इसके साथ ही धामर्कि स्थलों में 18 साल से कम के व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा. खाने पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगेगा. विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा. जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा. पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होगा. ढाक की अनुमती होगी.

बार और रेस्तरां 11 बजे रात तक खुलेंगे

बैठक में फैसला हुआ कि कॉलेज में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन शिक्षा के सभी वर्ष की ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई. स्कूल में 6 से 8 तक ऑफलाइन कक्षा की अनुमति दी गई. सभी खेल-कूद की गतिविधियों की बगैर दर्शक के आयोजन की अनुमति दी गई. बार और रेस्तरां को 11 बजे रात तक खोले जा सकेंगे.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “बड़े धार्मिक स्थलों पर हर घंटे अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी, छोटे धार्मिक स्थलों पर कुल क्षमता के 50 फीसदी श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी. कोरोना से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करने की अनिवार्यता रहेगी. रात 11 बजे तक रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी.”

Prince Raj Moves Court: एलजेपी सांसद प्रिंस राज रेप मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत पहुंचे

Farmers Protest: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का आरोप- किसान आंदोलन के पीछे अमरिंदर सिंह का ही हाथ है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट