इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली 6 साल की जियाना शाह ने बड़ा कारनामा करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बताया जा रहा है कि जियाना ने केवल 9 मिनट 31 सेकंड में विश्व के 195 देशों से जुड़ी सात खास जानकारियां बताकर अपना नाम दर्ज करा लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, डेली लेज स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली जियाना एक बिजनेसमैन की बेटी है. जियाना ने इस उपलब्धि को ऑनलाइन सेशन के जरिए हासिल किया है. इस सेशन में सारे जज भी ऑनलाइन शामिल थे. जियाना को जानकारी देने के लिए 12 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उसने 9 मिनट 31 सेकंड में पूरा कर लिया.

पिछले 2 साल से जियाना जुटी थी तैयारी में

बताया जा रहा है कि जियाना रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले 2 साल से तैयारी में जुटी थी. ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ वो रोजाना दिन के कई घंटे अपने परिजनों के साथ इसकी प्रैक्टिस कर रही थी. जियाना ने झंडा देखकर देश के नाम से लेकर उससे जुड़ी 7 जानकारियां दी. इन जानकारियों में राजधानी, करंसी, भाषा, महाद्वीप, फेमस जगह जैसी जानकारी साझा की. जियाना ने 9 मिनट 31 सेंकड और 82 मिली सेंकड में पूरा किया है.

8 साल की बच्ची के नाम था ये रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भारत की 8 साल की बच्ची के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था. इसने 13 मिनट में जानकारियों को साझा कर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल किया. वहीं, अब जियाना ने करीब साढ़े तीन मिनट से कम समय में ये रिकॉर्ड बनाया.

यह भी पढ़ें.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट