JP Nadda In Goa: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गोवा (Goa) में प्रदेश सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) के अलावा प्रदेश बीजेपी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के मंच से जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले संस्कृति थी कि लोकलुभावन बातें करो, वोटबैंक की राजनीति करो, किसी वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करो, फिर वोट लेकर अपने परिवार का भला करो और अपना घर भरो. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के बाद से प्रजातंत्र के वर्किंग कल्चर में बदलाव आया है.

कार्यक्रम के मंच से जेपी नड्डा ने राज्य के मतदाताओं से बड़ी अपील की. उन्होंने कहा, ”गोवा में बहुत सारे प्राकृतिक संसाधन हैं और पर्यटन क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हम गोवा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और आपके सभी समर्थन से, हम गोवा को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे.”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ”साल 2014 से पहले संस्कृति थी कि लोकलुभावन बातें करते हुए वोटबैंक की राजनीति करते थे. साल 2014 से पहले किसी वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करते थे फिर वोट लेकर अपने परिवार का भला करते थे. अपना घर भरते थे.” उन्होंने कहा, ”प्रजातंत्र में वर्किंग कल्चर का बदलाव आ रहा है, ये PM मोदी के कारण आया है.”

राज्य सरकार की थपथपाई थी पीठ

बता दें कि कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रमोद सावंत सरकार की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व में अपराध दर 101% घट गया है. यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह NCRB के आंकड़े बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपराध का पता लगाने में गोवा सबसे आगे है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि गोवा में 93% ‘क्राइम डिटेक्शन’ हो रहा है. जेपी नड्डा ने कहा, ”5-7 साल पहले यहां एक साल में 25 लाख पर्यटक आते थे और आज 80 लाख पर्यटक आ रहे हैं. अभी तक यह ‘पर्यटन स्थल’ है आगे चलकर यह ‘पर्यटक धार्मिक स्थल’ भी बनेगा यह भी मैं आपसे वादा करता हूं.”

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट