Kangana Ranaut ने फिर दिया विवादित बयान, इंदिरा गांधी को याद करते हुए कही ये बड़ी बात

Kangana Ranaut Post: कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने के फैसले को लेकर कंगना रनौत ने इसे दुखद और शर्मनाक बताया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन एक महिला को मत भूलना. कंगना ने कहा कि एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इन को अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था.

कंगना ने कहा, ”खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों… लेकिन उस महिला को मत भूलना… एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीच क्रश किया था… उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया… लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए… उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी… आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये… इनको वैसा ही गुरु चाहिए.”

बता दें कि गुरुपर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का ऐलान किया था. शुक्रवार की सुबह पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों के एक वर्ग के विरोध के बाद, 2020 में संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है. कानून वापसी को लेकर उन्होंने कहा था, ”इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.”

Varun Gandhi on Farm Laws: वरुण गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘MSP पर कानून बने, गृह मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें'

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News