Covid-19 Pandemic: चिकमंगलूर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कोविड से संक्रमित छात्रो की नई संख्या जारी की है. उन्होंने बताया कि अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है. जिसमें से 90 विद्यार्थी हैं और कुल 11 लोगों का टीचिंग स्टॉफ कोविड संक्रमित पाया गया है.

गौरतलब है कि रविवार को कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के जेएनवी में 69 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. इस संबंध में बयान जारी करते हुए एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कुल संक्रमित लोगों में 59 छात्र और 10 स्टॉफ सदस्य शामिल हैं और इन सब के रिजल्ट एसिम्पटमैटिक आए हैं.

जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक इस स्कूल को सात दिनों के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है और वहां पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि वहां के कमरों को सैनिटाइज किया जा रहा है. कल इस विषय में एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए वहां के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन उमेश बताया कि उनके विभाग ने जेएनवी में 457 लोगों का कोविड टेस्ट किया था. जिनमें से पहले 59 छात्रों और 10 कर्मचारियों को कोविड संक्रमित पाया गया था.

उन्होंने आगे बताया कि एक सप्ताह के बाद हम एक बार फिर से सभी संक्रमित लोगों का फॉलोअप कोविड टेस्ट लेंगे. उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जरुरी कदम उठाए हैं. विशेषकर कर्नाटक के आवासीय स्कूल और कॉलेज में कोविड के मामले तेजी से देखे जा रहे हैं. हालांकि यह मामले मामले गंभीर नहीं हैं. पॉजिटिव पाए गए मामलों में अधिकांश छात्र और कर्मचारी एसिम्पटमैटिक हैं और उनके लक्षण सामान्य है.

Nagaland Violence: मारे गए नागरिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम, बोले- नागालैंड से AFSPA को हटाया जाए

UP Election 2022 Predictions: यूपी में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद, सर्वे में योगी-अखिलेश में इतना बड़ा है फासला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट