Karnataka Rain Damage Update: कर्नाटक में भारी बारिश के कारण जान और माल का गंभीर नुकसान हुआ है. राज्य में अभी तक कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 658 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. इसके अलावा पांच लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसल खराब गई और कम से कम करीब 191 पशुओं की भी मौत हो गई. मुंख्यमंत्री के कार्यालय (CMO) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

कर्नाटक में बारिश से तबाही के आंकड़े
मुंख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया, "कर्नाटक में भारी बारिश के कारण कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है. पांच लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर फसल का नुकसान हुआ है. 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 8495 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. कम से कम 191 पशुओं के मरने की जानकारी है."

इसके अलावा कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बताया कि इस महीने की शुरुआत से राज्य भर में लगातार बारिश के कारण कुल 24 लोगों की मौत हो गई है. प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी एक नवंबर से अब तक 658 घरों के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने और 8,495 घरों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की बात कही.

सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों को भी नुकसान
प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 2203 किलोमीटर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इसके अलावा 1,225 स्कूल, 39 पीएचसी, 1,674 बिजली के खंभे और 278 बिजली के ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 नवंबर से अभी तक 27 जिलों में भारी बारिश हुई है जबकि 21 जिलों में सामान्य से 200 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें-
Kisan Mahapanchayat: कृषि कानून वापसी के बाद आज लखनऊ में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, राकेश टिकैत होंगे शामिल
Asaduddin Owaisi की सरकार को चेतावनी, कहा- ‘NPR, NRC लाए तो दूसरा शाहीन बाग खड़ा कर देंगे'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट