Kartarpur गुरुद्वारे में मॉडल की तस्वीर पर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर दर्ज कराई नाराजगी

Kartarpur Corridor: करतारपुर स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में पाकिस्तानी मॉडल और एक वस्त्र ब्रांड द्वारा की गई मर्यादा भंग की घटना पर भारत ने पाकिस्तान के उच्चायोग प्रमुख को तलब कर ऐतराज दर्ज कराया है. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता के अरिंदम बागची के मुताबिक, भारत ने पाक राजनयिक को दिए सन्देश में साफ किया कि इस तरह की घटना से सिख धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं.

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थानों की मर्यादा तोड़ने की घटनाएं और असंवेदनशीलता दिखाती हैं. साथ ही पाकिस्तान से कहा गया कि इस घटना की सघनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

ध्यान रहे कि पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा की करतारपुर गुरुद्वारा प्रांगण में बिना माथा ढके ली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर नज़र आई नाराज़गी के बाद पाकिस्तानी मॉडल ने घटना पर खेद जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर माफीनामा भी पोस्ट किया था.

वहीं पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने यह जांच तस्वीरों को लेकर एक भारतीय सिख पत्रकार द्वारा आलोचना किये जाने के बाद शुरू की. स्वतंत्र पत्रकार रविंदर सिंह ने  अपनी पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी टैग किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान में करतारपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के परिसर में महिलाओं के परिधान के लिए बिना सिर ढके मॉडलिंग करके लाहौर की एक महिला ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी है.’’

India-Pakistan Border: पाकिस्तान ड्रोन से भेज रहा है ड्रग्स और हथियार,बॉर्डर पर टनल बनाकर घुसपैठ की कोशिशें भी जारी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News