Kartarpur Sahib Corridor Reopen: करतारपुर कॉरिडोर कल यानी 17 नवंबर से खुलने जा रहा है. काफी समय से इसकी मांग सिख नेताओं और श्रद्धालुओं की तरफ से की जा रही थी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए मंगलवार को इसका एलान किया. उन्होंने कहा कि एक बड़े फैसले के तहत मोदी सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को 17 नवंबर से दोबारा खोलने का फैसला किया गया है. इससे बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को फायदा होगा.

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था. हालांकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से पहले ही कॉरिडोर खोल दिया था. हाल हीं में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी गृह मंत्री से मुलाकात करके करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की थी. यही नहीं शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर यही मांग की थी. नवजोत सिंह सिद्धू भी करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग उठाते रहे हैं.

In a major decision, that will benefit large numbers of Sikh pilgrims, PM @Narendramodi govt has decided to re-open the Kartarpur Sahib Corridor from tomorrow, Nov 17.
This decision reflects the immense reverence of Modi govt towards Shri Guru Nanak Dev Ji and our Sikh community.
— Amit Shah (@AmitShah) November 16, 2021

ये भी पढ़ें:

Punjab news: पंजाब बीजेपी नेताओं ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, करतारपुर कॉरिडोर को फिर खोलने का किया अनुरोध

जल्द खुल सकता है Kartarpur Corridor, पंजाब बीजेपी नेताओं ने पीएम-गृह मंत्री से मुलाकात कर रखी मांग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया