Kashi Film Festival News: उत्तर प्रदेश के कानपुर और कन्नौज में आयकर विभाग के पड़े छापों पर फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक ‘रेड-2’ नाम से फिल्म बनाएंगे. उन्होंने यह घोषणा उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित ‘काशी फिल्म महोत्सव’ में एक पैनल चर्चा के दौरान की. एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि उनकी बनाई ‘रेड’ फिल्म में केवल यह दर्शाया गया था कि दीवारों से भी पैसे निकल सकते हैं. जबकि हाल में कानपुर और कन्नौज में आयकर के छापे में वास्तव में दीवारों से रुपये निकलने की घटना सामने आई. इसे देखते हुए उन्होंने ‘रेड-2’ फिल्म बनाने का मन बना लिया.

पाठक ने बताया कि इस फिल्म में दीवारों से पैसे निकलने का दृश्य दिखाया जाएगा. गौरतलब हैं कि कुमार मंगत की 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ में अभिनेता अजय देवगन एक आयकर अधिकारी के रूप में थे और वह एक नेता के यहां छापा मारते हैं. इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डि क्रूज और अभिनेता सौरभ शुक्ला भी थे.

257 करोड़ रुपये नकद हुआ था रेड में बरामद

आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और 250 किलो चांदी बरामद की गई थी. पैनल चर्चा के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के विकास के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहने वाले कलाकारों को मंच मिलेगा. फिल्म उद्योग से जुड़ने वाले हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

अनुपम खेर ने संघर्ष भरे दिनों को किया शेयर

पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने लखनऊ से अपने जुड़ाव और करियर के प्रारंभिक दिनों की यादों और संघर्षो को साझा किया. पैनल चर्चा में शामिल अभिनेता अशोक पंडित, भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन, पटकथा लेखक मधुर भण्डारकर, फिल्म निर्माता विनोद बच्चन व फिल्मकारों ने भी हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: टैबलेट और स्मार्टफोन का जिक्र करते हुए CM योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: चुनाव से पहले ब्राह्मणों को मनाने में जुटी बीजेपी, जानिए योगी कैबिनेट में कौन-कौन ब्राह्मण मंत्री हैं

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट