Kerala Coronavirus Cases: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होती हुई दिख रही है, खासकर केरल में, जहां पर कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे थे. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि संक्रमण की रफ्तार भविष्य में न बढ़े. स्वास्थ्य मंत्रालय की नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गुरूवार को आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि हम केरल मे कोरोना के कम होते मामलों को देख रहे हैं. अन्य राज्य भी भविष्य में बढ़ते मामलों को टालने की राह पर हैं.

हालांकि, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं और ऐसें में लोगों का जमावड़ा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या का घनत्व बढ़ने से संक्रमण फैलने के अनुकूल वातावरण बनता है. बलराम भार्गव ने कहा कि इस वक्त की जरूरत है- वैक्सीन लेना, कोविड-19 से संबंधित सही व्यवहार करना, अगर जरूरी हो तो ही यात्रा करना और जिम्मेदारी से उत्सव मनाना.

The call of the hour is – 1) Vaccine acceptance, 2) Maintenance of COVID-appropriate behaviour, 3) Responsible travel, if necessary, 4) Responsible festivities: Dr Balram Bhargava, DG ICMR pic.twitter.com/nKK2cNCwJZ
— ANI (@ANI) September 16, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे, यह एक लाख से ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाला एक मात्र राज्य है. सरकार ने कहा कि भारत के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है जबकि 32 जिलों में यह 5-10 प्रतिशत के बीच है. सरकार ने आगे कहा कि भारत की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं जबकि 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट