Kerala Flood: बाढ़ के बीच खाना बनाने वाले बर्तन में बैठ शादी करने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन, हुई शादी

Flood In Kerala: केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की दुखद घटनाओं के बीच एक अच्छी खबर आई है. यहां पेशे से स्वास्थ्यकर्मी एक जोड़ा सोमवार को जलमग्न सड़कों से जूझते हुए एल्युमीनियम के एक बड़े बर्तन में बैठ शादीघर तक पहुंचने और शादी के बंधन में बंधने में सफल रहे. थलावडी में एक मंदिर के निकट जलमग्न शादीघर में दोनों की शादी हुई. शादी में बेहद गिनती के रिश्तेदार आए थे. टीवी चैनलों पर जोड़ा ”आकाश और ऐश्वर्या” के खाना पकाने के बड़े बर्तन में बैठकर शादी के लिए जाने का दृश्य छाया रहा.

जिले में बढ़ रहे जलस्तर की रिपोर्टिंग करने वहां मीडियाकर्मी पहुंचे हुए थे. इस दौरान बाढ़ के बीच अनोखी शादी की जानकारी मिलने पर वे वहां पहुंचे तो नवविवाहित जोड़े ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से उन्होंने कम ही रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था.

उन्होंने बताया कि उनकी शादी सोमवार को तय थी और शुभ मुहुर्त की वजह से वे इसे टालना नहीं चाहते थे. उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले मंदिर आए थे और तब वहां बिल्कुल पानी नहीं भरा था. पिछले दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यहां पानी भर गया. दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं और चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करते हैं.

बता दें कि केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कहर से अब तक मरनेवालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है. इधर, केरल में बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Inmates Corona Positive: कल्याण के आधारवाड़ी जेल में 20 कैदी कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Poonch Encounter: पुंछ में एनकाउंटर का आज आठवां दिन, आतंकियों ने 11 नागरिकों की हत्या की, जानें अब तक क्या हुआ?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News