केरल के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए आसपास की स्वच्छता बनाए रखने और वैज्ञानिक रूप से कचरे के निपटान की आश्यकता की भावना पैदा करने के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में इससे संबंधित अध्ययन शामिल किया जाएगा.

एल्धोस पी कुन्नपल्लिल द्वारा इस संबंध में उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मलयालम पाठ्यपुस्तकों में इस विषय पर पहले से ही कई पाठ शामिल किए जा चुके हैं. शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य की नदियां किस प्रकार प्रदूषण का सामना कर रही हैं इसका एक अशं पांचवी कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में शामिल किया गया है, जबकि छठी कक्षा की पाठ्यपुस्तक में अपशिष्ट निपटान के विषय के साथ वर्मी कम्पोस्ट, जैव खाद और बायोगैस संयंत्र को शामिल किया गया है.

पर्यावरण संबंधित विषयों को किया गया है शामिल

शिवनकुट्टी ने बताया कि इसी प्रकार, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा की विभिन्न पाठ्यपुस्तकों में पर्यावरण प्रदूषण, सतत खेती, ग्लोबल वार्मिंग औ उन्हें कम करने के तरिके, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्थानों पर अपशिष्ट, प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता आदि पर भी चर्चा की गई है. फिर भी नई पाठ्यक्रम समिति की ओर से ऐसे और भी विषय शामिल किए जाएंगे.

1 नवंबर से शुरू होगा मिड डे मील

शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने विधानसभा में बताया कि 1 नंबवर से स्कूल खुलने के बाद सरकारी और सहायता प्राप्त स्कुलों मं मध्याह्न भोजन का वितरण फिर से शुरू होगा. शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार नहीं चाहती कि स्कूल फिर से खुलने के बाद विद्यार्थी भूखे रहें. सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए बांटा जाएंगा. सभी स्कूल में साबुन और सैनिटाइजर उपलब्ध होगा. प्रतिदिन छात्रों के थर्मल स्कैनिंग होगी.

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: संजय राउत ने प्रदेश BJP अध्यक्ष भेजा कानूनी नोटिस, अपमानजनक टिप्पणी करने का है आरोप

जानिए सुप्रीम कोर्ट ने वकील कपिल सिब्बल पर क्यों लगाया 20 हजार रुपए का जुर्माना, क्या है मामला?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया