Kiran Gosavi News: धोखाधड़ी मामले में हिरासत में लिए गए NCB के गवाह किरण गोसावी,  पुणे पुलिस ने की कार्रवाई

Maharshtra Kiran Gosavi News: महाराष्ट्र में पुणे छावनी थाने की पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को साल 2020 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में अपनी हिरासत में ले लिया है. एक अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी.

गोसावी को अदालत ने साल 2018 के एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा था. अदालत ने उसे पुणे के ही फराशखाना पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था. आरोप है कि गोसावी ने मलेशिया के होटल उद्योग में नौकरी दिलाने के नाम पर चिन्मय देशमुख नामक व्यक्ति से 3.09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.

वहीं पुणे छावनी पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोप है कि गोसावी ने वर्ष 2020 में मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से करीब चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की. गोसावी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है. छावनी थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को अदालत में आवेदन देकर गोसावी की हिरासत देने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया.

छावनी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने गुरूवार को बताया, ‘‘हमने गोसावी को हमारे थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे 17 नवंबर तक पुलिस की हिरासत में भेजा है.’’

गौरतलब है कि मुंबई तट के नजदीक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दो अक्टूबर को क्रूज जहाज पर छापेमारी की कार्रवाई करने के बाद गोसावी की अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे.

इसे भी पढ़ेंः
Narendra Giri Death Case: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में आनंद गिरि को झटका, खारिज हुई जमानत अर्जी

UP Election 2022: अखिलेश यादव के साथ के लिए शिवपाल यादव सब छोड़ने को तैयार, बोले- दूसरे राज्य भेज देना

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News