Kripal Parmar Resign: कृपाल परमार ने हिमाचल प्रदेश BJP उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते

Kripal Parmar Resign: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हिमाचल प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कृपाल परमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में पिछले कुछ सालों से नज़रअंदाज़ किया जा रहा था. परमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को संबोधित अपना इस्तीफा फेसबुक पर पोस्ट किया.

इस्तीफा पत्र में परमार ने कहा, ‘‘मैं, कृपाल परमार, उपाध्यक्ष, हिमाचल भाजपा, पार्टी के पद से अपना इस्तीफा भेज रहा हूं. कृपया इसे स्वीकार करें. मैं अलग-अलग पत्रों में इसका कारण बताऊंगा.’’ परमार ने कहा कि पिछले चार साल से लगातार बीजेपी में उनकी अनदेखी की जा रही है और वह अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं और इसके लिए काम करते रहेंगे. ये पत्र बीजेपी राज्य कार्यसमिति की बैठक से पहले आया है.

हिमाचल प्रदेश में हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी ने कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर परमार की जगह बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा था. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समझाने के बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन वे चुनाव प्रचार से दूर रहे.

बलदेव ठाकुर उपचुनाव में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया से 5,000 से अधिक मतों से हार गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी न किसी तरह से अपमानित किया गया. उन्होंने कहा कि वह अब और अपमान नहीं सह सकते, यही वजह है कि वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

परमार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेहद करीबी माने जाते हैं. परमार 2002 से 2006 तक राज्यसभा सदस्य रहे और उन्हें कांगड़ा के सबसे बड़े बीजेपी नेताओं में से एक माना जाता है. उन्होंने राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. बीजेपी और मुख्यमंत्री ने अभी तक उनके इस्तीफे का जवाब नहीं दिया है.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News