Lakhbir Singh Murder News: सिंधु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या की घटना को लेकर एसआईटी की टीम जांच करेगी. पंजाब पुलिस की ओर से इस मामले की जांच के लिए एसआटी की टीम गठित कर दी गई है. पंजाब पुलिस की ओर से गठित एसआटी की टीम एडीजीपी वरिंदर कुमार के नेतृत्व में जांच करेगी. पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए. पंजाब पुलिस इसके लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है.

बता दें कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन वाले स्थान पर एक दलित व्यक्ति का शव मिला था. अपराधियों ने दलित व्यक्ति की हत्या नृशंष रूप से कर दी थी. हत्या के बाद मतृक के हाथ काट दिए गए थे और शव को वहां मौजूद बैरिकेटिंग में लटका दिया गया था.

गौरतलब है कि लखबीर सिंह की बहन ने आरोप लगया है कि कोई उन्हें थोखे से तरनतारन से सिंघु बॉर्डर ले गया और वहां पर बेअदबी के आरोप में उनकी हत्या कर दी गई. मामला सामने आने के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी निहंग को हिरासत में लिया है. हत्या के आरोप में दोनों को हिरासत में ले लिया गया है.

बता दें कि पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले मजदूर लखबीर सिंह का शव दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बरामद हुआ था. उनका शव एक बैरिकेड से बंधा हुआ पाया गया था. उनका एक हाथ भी कटा हुआ था और शरीर पर धारदार हथियार के कई घाव दिखाई दे रहे थे.

Lakhimpur kheri News: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 26 अक्टूबर तक टाली, यूपी सरकार से कहा- आप कदम पीछे खींचने की छवि न बनाएं

Valmiki Jayanti: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- वाल्मीकि के देश में दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया