Lakhbir Singh Murder Case: सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर लखबीर सिंह नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या के मामले में सोमवार को कोर्ट में आरोपियों की पेशी हुई. निहंग नारायण सिंह , सरबजीत सिंह , भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह को सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया. एसीजीएम अरविंद कुमार की कोर्ट में कई घंटे तक सुनवाई चली. जिसके बाद अदालत ने चारों निहंगों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

तीन आरोपियों से हटाई एसटी एक्ट की धाराएं

सोनीपत की कोर्ट ने आरोपी गोविंदप्रीत सिंह को छोड़कर अन्य तीनों निहंगों से एसटी एक्ट की धाराएं हटा दी है. बचाव पक्ष के वकील ने कुछ धाराएं हटाने के लिए कोर्ट में दलीलें रखी थी जिसके बाद अदालत ने एसटी एक्ट की धराएं तीन आरोपियों पर से हटा दी है. वहीं आर्म्स एक्ट की धारा ना हटे इस बात को लेकर सरकारी वकील को नोटिफिकेशन दिखाना होगा. जानकारी के मुताबिक वकील को 1 नवंबर को नोटिफिकेशन दिखाना होगा. मामले में अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

बता दें कि इसी महीने कुछ दिन पहले सिंघु बॉर्डर पर दलित युवक लखबीर सिंह की हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद शव को किसानों के आंदोलन वाली जगह के पास लटका दिया गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. लखबीर सिंह की हत्या के मामले में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार की ओर से भी जांच कराई जा रही है. मामला कोर्ट में चल रहा है. वही पंजाब सरकार भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक अलग टीम भी बनाई है.

रोहिंग्या को वापस भेजने की मांग का कर्नाटक सरकार ने किया विरोध, कहा- ‘फिलहाल कोई योजना नहीं'

Drugs Case: फर्ज़ी दस्तावेज़ मामले में समीर वानखेड़े पर हो सकता है एक्शन, गृह विभाग की हाई लेवल मीटिंग

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट