Lakhimpur kheri Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती और केवल निरंकुशता चाहती है. ममता बनर्जी ने सोमवार को लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में रामराज्य नहीं बल्कि किलिंग राज्य चल रहा हैं."

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगो की मौत हो गई है, जिसमें चार किसान भी थे. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों के परिजनों से मिलने गया था. ममता बनर्जी ने इस घटना को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा, "हमने अपने सांसदों को भेजा परन्तु उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा रहा है. सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है, जबकि हमारा राज्य जो इतना शांतिपूर्ण है, यहां छोटी सी भी घटना होती है, तो मानवाधिकार आयोग की टीम भेजी जाती है, लेकिन अब क्या हो रहा है."

भवानीपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर गुरुद्वारा और शीतला मंदिर में दर्शन करने गईं. इस दौरान उन्होंने कहा, "हर जगह, भाजपा के किसी भी राज्य में आप देखेंगे, केवल धारा 144 लगाई गई है. कुछ भी नहीं है. वे लोकतंत्र को रोकना चाहते हैं केवल निरंकुशता चल रही है. वे लोगों को उनसे बात करने की अनुमति नहीं देते हैं. वे लोगों को उनसे पहले मिलने की अनुमति नहीं देते हैं, क्योंकि हाथरस मामले में हमारी टीम को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. असम एनआरसी मामले के दौरान हमारी टीम को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. जब त्रिपुरा में हमारा आंदोलन चल रहा था तो वहां भी 144 लगा दिया गया था."

ममता बनर्जी ने रविवार को बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में लोगों की मौत की निंदा की. उन्होंने ट्वीट किया, "मैं लखीमपुर खीरी में हुई बर्बर घटना की कड़ी निंदा करती हूं. हमारे किसान भाइयों के प्रति बीजेपी की उदासीनता मुझे बहुत पीड़ा देती है. टीएमसी के पांच सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कल पीड़ितों के परिवारों का दौरा करेगा. हमारे किसानों को हमेशा हमारा बिना शर्त समर्थन मिलेगा."

कोरोना से मौत के लिए 50 हज़ार रुपए मुआवजे को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंज़ूरी, आवेदन के 30 दिन के भीतर होगा भुगतान

Lakhimpur Kheri Violence: मृतक किसानों के परिजनों को 45 लाख-घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा, HC के रिटायर्ड जज करेंगे जांच

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया