Lakhimpur Kheri News Live: शांति भंग करने के आरोप में प्रियंका गांधी गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri Violence News Live Updates: यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की घटना में सियासत गरमाती जा रही है. इस सियासी घमासान की वजह है एक वायरल वीडियो. विपक्षी नेताओं का दावा है कि ये वीडियो लखीमपुर खीरी की घटना का है. पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने वीडियो जारी कर किसानों को गाड़ी से कुचलने का दावा किया था. अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी इस वायरल वीडियो को ट्वीट करके बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. सवाल ये है कि आखिरकार इस वीडियो की सच्चाई क्या है.

वहीं शांति भंग करने के आरोप में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद प्रियंका गांधी गिरफ्तार हो गई हैं. सीतापुर जिला के हरगांव थाने के एसएचओ ने इसकी जानकारी दी है.

लखीमपुर खीरी की घटना पर विवादों में फंसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने एक बार फिर कहा कि वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं. जांच से दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. वहीं यूपी सरकार ने वीडियो को लेकर संजय सिंह पर सवाल उठाए. मोहसिन रजा ने कहा, संजय सिंह ये बताएं कि  वीडियो कहां से आया. मोहसिन रजा ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए हैं. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि, बिना किसी आदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से उन्हें बाहर जाने से रोका जा रहा है. बघेल प्रियंका से मिलने के बाद लखीमपुर जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News