Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जब से राज्य के लोगों पर योगी आदित्यनाथ को बतौर मुख्यमंत्री ‘थोपा’ गया है वो हिंदी फिल्मों के बड़े बड़े डायलॉग बोलते हैं. वे सोचते हैं कि फिल्मी डायलॉग के सहारे ही सरकार चलती है.

पवन खेड़ा ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार फिल्मी डायलॉग्स या नारे से नहीं चलती. सरकार चलाने के लिए ‘राजधर्म’ का निर्वाह करना पड़ता है. उन्होंने कहा, “सरकारें डायलॉग या नारे से नहीं चलतीं, सरकार चलाने के लिए राजधर्म का निर्वाह करना पड़ता है. राजधर्म एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर उस वक्त के गुजरात के मुख्यमंत्री भी कांप गए थे. जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको राजधर्म की याद दिलाई थी.”

कांग्रेस के प्रवक्ता ने आगे कहा, “आज फिर वो घड़ी आ गई है, जब न केवल आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना राजधर्म याद करना चाहिए उत्तर प्रदेश के सीएम को भी अपना राजधर्म याद करना चाहिए. सरकारों का इकबाल कमजोरों को दबाकर स्थापित नहीं होता. सरकार का इकबाल शक्तिशाली लोगों को कानून के कटघरे में खड़े करके मजलूमों को न्याय दिलाने से स्थापित होता है.”

पवन खेड़ा ने कहा कि गोरखपुर से लखीमपुर तक जो हमारे लोकतंत्र ने सफर तय किया उससे साफ हो जाता है कि बीजेपी की सरकार का इकबाल कमजोर आदमी पर चलता है. शक्तिशाली व्यक्ति के सामने वो नतमस्तक हो जाता है.

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राकेश टिकैत का विवादित बयान, कहा- जो बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए वो ‘एक्शन का रिएक्शन’ था

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में दशहरा पर पीएम और गृहमंत्री का पुतला जलाएगा संयुक्त किसान मोर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया