Lakhimpur Kheri Violence: किसान मोर्चा ने किया रेल रोको आंदोलन का एलान, कहा- SC की निगरानी में हो जांच

<p style="text-align: justify;"><strong>Lakhimpur Kheri Violence:</strong> लखीमपुर खीरी कांड के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्टूबर को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन का एलान किया है. साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान संगठनों से 12 अक्टूबर को मृतकों के अंतिम अरदास के दिन लखीमपुर खीरी कांड के घटनास्थल तिकोनिया में जुटने का आह्वान किया है जहां से आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा. लखीमपुर खीरी कांड की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच आयोग और SIT यानी विशेष जांच दल को खारिज करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दुहराई है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News