Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि इसने घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में किसान और एक स्थानीय पत्रकारों समेत आठ लोग मारे गए हैं. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और किसानों को मिलने जा रहे नेताओं की मूवमेंट पर रोक को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संजय राउत ने कहा कि वह राहुल गांधी से मिलेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है. विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है. उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है. राहुल गांधी से शाम 4.15 बजे मुलाकात करूंगा. जय हिंद.’’

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 30 घंटे बाद भी पुलिस अभिरक्षा में हैं.

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया