Lakhimpur Kheri Violence: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर में धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तार नहीं हो जाती है, तब तक यहां पर हड़ताल पर बैठेंगे. सिद्धू ने कहा कि सरकार आरोपियों को बचा रही है. उन्होंने कहा कि आज अगर किसान आंदोलन को देखेंगे तो सिस्टम से किसानों का विश्वास उठ गया है.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू सहित कांग्रेस के कई नेता गुरुवार को पंजाब से रवाना हुए थे. उन्हे सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया था. कुछ घंटों बाद उन्हें लखीपुर जाने की इजाजत मिली. सिद्धू ने लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों और पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मुलाकात की.

दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा, ”जब तक मिश्रा जी (अजय मिश्रा टेनी) के बेटे आशीष के ऊपर कार्रवाई नहीं होती, वो जांच में शामिल नहीं होता, मैं यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा. इसके बाद मैं मौन हूं, कोई बात नहीं करूंगा.”

बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को चार किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के सिलसिले में अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर मामला दर्ज किया गया है. उन्हें पुलिस ने समन किया लेकिन आज पेश नहीं हुए. आशीष मिश्रा शनिवार को पेश हो सकते हैं. लखीमपुर खीरी में रविवार की हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने अब तक आशीष मिश्रा के दो करीबियों को गिरफ्तार किया है.

Lakhimpur Kheri Case: पुलिस के सामने कब पेश होगा आशीष मिश्रा? केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने दिया जवाब

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट