Lakhimpur kheri Violence Case: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ज़मानत की अर्ज़ी अदालत ने खारिज कर दी है. साथ ही कोर्ट ने अन्य दो आरोपियों को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है. ज़िला जज ने केस डायरी और अभियोजन की तरफ से पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया है.

आपको बता दें कि तिकुनिया हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले में यूपी पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

क्या है पूरा मामला?

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को चार किसानों को एक एसयूवी कार द्वारा कथित तौर पर कुचल दिया गया था, जब वे एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे. किसानों का आरोप है कि एसयूवी अजय मिश्रा टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा था. आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और किसान अब केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह भी इस मामले में आरोपी हैं.

Cryptocurrency: संसदीय स्थाई समिति की क्रिप्टोकरेंसी को लेकर स्टेकहोल्डरों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की ‘राशन आपके द्वार’ योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट