Lakhimpur Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज को फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है कि हिंसा के वक्त फायरिंग भी हुई थी. तीन हथियारों से फायरिंग के सबूत मिले हैं. मुख्य आरोपी और मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की राइफिल भी जांच के लिए भेजी गई थी. बड़ी बात ये है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में आरोपी आशीष मिश्रा की राइफिल से गोली चलने की पुष्टि हुई है.

एक दूसरे आरोपी अंकित दास की पिस्टल की भी जांच हुई. अंकित के गनर लतीफ की रिपीटर गन की भी जांच हुई. घटनास्थल से भागने के दौरान लाइसेंसी असलहों से फायरिंग हुई थी. हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई थी. लेकिन जांच में पुलिस को गाड़ियों पर गोलियों के निशान मिले थे. इसी आधार पर राइफल जब्त किए गए थे.

क्या है पूरा मामला

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को, चार किसानों को एक एसयूवी द्वारा कथित तौर पर कुचल दिया गया था, जब वे एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे. किसानों का आरोप है कि एसयूवी टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा था. आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और किसान अब केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह भी इस मामले में आरोपी हैं.

ये भी पढ़ें-

Terrorists Attack: कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन की हत्या में बड़ा खुलासा, मोहम्मद इब्राहिम खान नहीं था टारगेट!

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान- अगर ऐसा नहीं हुआ तो यूपी चुनाव में बीजेपी को होगा नुकसान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया