Lata Mangeshkar Death LIVE Updates: नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, शाम 6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar Death LIVE: अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है. बीती रात मिली खबर के मुताबिक मुंबई के अस्पताल में भर्ती लता की सेहत में सुधार दिख रहा था लेकिन अब उन्होंने दम तोड़ दिया है. बता दें, 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. सावधानी बरतते हुए लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वो 92 साल की हैं. पिछले 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही रही जहां आज उनका निधन हो गया है. देर रात भी उनका हालचाल जानने के लिए बालीवुड हस्तियां पहुंची थी.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार को दिया था पीएम मोदी का संदेश

श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, मधुर भंडारकर समेत कई सिनेमा जगत के लोग बीती रात अस्पताल पहुंचे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी हॉस्पिटल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया. उनकी हालत बिगड़ने की खबर आने के बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे वहां रहने के बाद वापस लौट गए. लता मंगेशकर के अब निधन के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर पुलिस बंदोबस्त किया गया है.

सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी हॉस्पिटल पहुंचीं

बीती शाम महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी हॉस्पिटल पहुंचीं. एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले लता जी भी तबीयत जानने हॉस्पिटल पहुंची.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News