Letter To CJI: तेलंगाना में आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण को पत्र लिखकर अपने गांव के लिए बस सेवा बहाल करने में मदद मांगी है, जिसे कोविड-19 महामारी के बाद बंद कर दिया गया था. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि इस मामले पर सीजेआई द्वारा सूचित किए जाने के बाद निगम ने रंगा रेड्डी जिले के गांव में बस सेवा बहाल कर दी है. छात्रा ने कहा कि वह यात्रा के लिए ऑटोरिक्शा का खर्च वहन करने में असमर्थ है और उसके पिता का कोविड -19 की पहली लहर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

इसमें कहा गया है कि जिले के चिदेदु गांव की रहने वाली पी वैष्णवी ने प्रधान न्यायाधीश को अपने गांव में बस सेवा बहाल करने के लिए पत्र लिखा था. उसने अपने पत्र में कहा था कि बस की सुविधा नहीं होने के कारण उसे, उसके भाई और बहन को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उसने कहा कि बस सेवा नहीं होने से उसके दोस्तों और अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

टीएसआरटीसी ने कहा कि छात्रा के पत्र के जवाब में, सीजेआई ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनार को बच्चों के शिक्षा के अधिकार का सम्मान करने के वास्ते छात्रों को स्कूल समय पर भेजने के लिए बस सेवा बहाल करने को कहा.

टीएसआरटीसी प्रबंधन की ओर से, प्रबंध निदेशक ने इस मुद्दे पर सचेत करने के लिए सीजेआई का आभार व्यक्त किया और सीजेआई को पत्र लिखने की पहल करने को लेकर वैष्णवी की सराहना की.

Petrol Diesel Price Drop: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के फैसले पर क्या बोले RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव

Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाई पेट्रोल और डीजल पर से टैक्स, जानिए किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा तेल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट