Bhopal: देशभर में गणेश चतुर्थी के त्योहार की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. पर्यावरण को देखते हुए हर साल इको-फ्रेंडली (Eco-Friendly) गणेश जी की मूर्ति लेने का आग्रह सरकार द्वारा किया जाता है. पीओपी (Plaster Of Paris) से बनी मूर्तियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बेहद अनोखी गणेश जी की मूर्ति मिल रही है.

इस मूर्ति की खासियत है कि यह गोबर से बनी हुई है और पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है. बता दें कि इन मूर्तियों को कांता यादव और उनका परिवार मिलकर बना रहा है. कांता ने यह भी कहा कि उनकी यह मूर्ति की डिमांड काफी बढ़ गई है और यह मूर्ति सभी साइजों में उपलब्ध है.

इस बारे में बात करते हुए कांता यादव ने ANI को बताया कि यह सभी मूर्तियां गाय के गोबर से बनी है. इसे बनाने के लिए पहले गाय के गोबर को ठीक तरह से सुखाया जाता है. इसके बाद इसमें लड़की का बुरादा और मैदा भी मिलाया जाता है. इस मूर्ति को बनाने में सिर्फ नेचुरल कलर्स का ही इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि हिंदू धर्म में गाय के गोबर को बहुत पवित्र माना जाता है. इसे पूजा में भी इस्तेमाल की जाता है.

[tw]https://twitter.com/AHindinews/status/1435772833766920192?s=20[/tw]

दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में भी है इस मूर्ति की डिमांड
उन्होंने ने आगे कहा कि इन मूर्तियों को बनाने में 15 मिनट का ही समय लगता है लेकिन, गोबर को सूखने में 4 से 5 घंटे लगता है. इसे कलर करने के बाद यह 8 दिन में तैयार हो जाएगा. इसके साथ ही इस मूर्ति के की डिमांड दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक भी है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग इसे बनाने के तरीके के बारे में जानने को भी बहुत उत्सुक है.

उन्होंने आगे कहा कि यह मूर्तियां बिलकुल भी महंगी नहीं है और हर कोई इसे खरीद सकता है. उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हम गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण के साथ मिलकर भी मना सकते हैं. इन मूर्तियों के विसर्जन के बाद हम इसे खाद की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

आज से जम्मू दौरे पर राहुल गांधी, कटरा से पैदल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

Caste Based Census: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे हेमंत सोरेन, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट